अंकिता भंडारी केस में कथित VIP विवाद को लेकर उत्तराखंड में राजनीतिक विरोध और सीबीआई जांचअंकिता भंडारी केस में कथित VIP विवाद को लेकर उत्तराखंड में राजनीतिक विरोध और सीबीआई जांच

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

देहरादून/हरिद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित VIP की पहचान को लेकर उत्तराखंड में राजनीतिक विवाद एक बार फिर तेज हो गया है। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने राष्ट्रपति के नाम अपने खून से ज्ञापन लिखकर भेजा और दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल पद से हटाने की मांग उठाई। दूसरी ओर, कांग्रेस ने भी अंकिता को न्याय दिलाने के मुद्दे पर आंदोलन जारी रखने की बात कही है। इसी बीच सीबीआई ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर को 23 अक्टूबर को देहरादून की अदालत में पेश होने का नोटिस दिया है, जहां उन्हें पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट के लिए अपनी स्वैच्छिक सहमति स्पष्ट करनी है।

विवाद

अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित VIP का मुद्दा लंबे समय से विवाद का विषय बना हुआ है। हाल के दिनों में उर्मिला सनावर की ओर से जारी किए गए वीडियो और कथित ऑडियो को लेकर मामला फिर चर्चा में आया है। हालांकि, कथित VIP की भूमिका को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की पुष्टि जांच के निष्कर्षों से ही हो सकेगी।

अंकिता को न्याय दिलाकर रहेंगे: कांग्रेस

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेगी। जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक विरोध जारी रहेगा। प्रेसवार्ता के दौरान रागिनी नायक अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के बजाय मामले से जुड़े लोगों को बचाने का काम कर रही है। सरकार पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी मामले से जुड़े नेता को संवैधानिक पद पर बैठाया गया। चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिलता, तब तक कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन जारी रखेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रागिनी नायक ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भी भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा।

उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर वोट चोरी की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि एसआईआर के तीसरे चरण में 13 करोड़ लोगों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। रागिनी नायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में राजनीतिक बदलाव की सुनामी आने वाली है।

यूकेडी ने खून से लिखा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने कथित VIP प्रकरण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम खून से ज्ञापन लिखकर भेजा और दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल पद से हटाने की मांग की। इसके साथ ही इस मांग के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने सरकार पर निरंकुश और तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और मामले से जुड़े कथित VIP के संबंध में सच्चाई सामने लाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

प्रदर्शन में यूकेडी जिलाध्यक्ष प्रताप चौहान, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कुलदीप बोरा, नीरज बिष्ट, ज्योति दानू, रवि वाल्मीकि, मोहन कांडपाल, मोहन सिंह नेगी, उत्तम सिंह बिष्ट, महेश चंद्र तिवारी, जानवी भाकुनी और करन पंत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें –हरिद्वार कनखल पुलिस की कार्रवाई जगजीतपुर में हुड़दंग के आरोप में तीन लोग हिरासत में…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *