कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नैनीताल पंचायत चुनाव में धांधली और धक्का-मुक्की के विरोध में पुतला दहन करते हुए तस्वीर।कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नैनीताल पंचायत चुनाव में धांधली और धक्का-मुक्की के विरोध में पुतला दहन करते हुए तस्वीर।

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

रिपोर्ट जतिन

नैनीताल में पंचायत चुनाव पर बवाल, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा

नैनीताल पंचायत चुनाव के दौरान हुए कथित धांधली और घटनाओं ने प्रदेश की राजनीति को हिला दिया है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर राज्य सरकार के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोलते हुए जोरदार प्रदर्शन और पुतला दहन किया। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष एसी प्रकोष्ठ, पार्षद अंजू देवी और पुनीत कुमार के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं और गुंडों ने चुनाव में धांधली की और यहां तक कि उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय यशपाल आर्य जी के साथ धक्का-मुक्की की गई।

कांग्रेस का आरोप: लोकतंत्र की हत्या कर रही धामी सरकार

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार चुनावों में जनता का विश्वास खो चुकी है और लोकतांत्रिक मूल्यों की खुलेआम हत्या कर रही है। पंचायत चुनाव में जिस तरह से धांधली और जबरदस्ती की घटनाएं हुईं, उससे साफ है कि सरकार प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर रही है।

महानगर अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर कर रही है और जनता के अधिकारों को कुचल रही है। नैनीताल पंचायत चुनाव धांधली यशपाल आर्य के साथ धक्का मुक्की कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन धामी सरकार के खिलाफ पुतला दहन कांग्रेस महानगर अध्यक्ष और पार्षद अंजू देवी नैनीताल चुनाव में भाजपा पर आरोप

अंजू देवी और पुनीत कुमार ने किया नेतृत्व

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही पार्षद अंजू देवी और पुनीत कुमार ने कहा कि जनता भाजपा की इन चालों को अच्छी तरह से समझ चुकी है। जल्द ही प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि जब नेता प्रतिपक्ष तक को धक्का-मुक्की झेलनी पड़े, तो आम जनता की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

ज्वालापुर में पुतला दहन

प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वॉर्ड नंबर 35 कड़च अंबेडकर चौक से लेकर रेलवे फाटक ज्वालापुर तक जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध मार्च निकाला। अंत में धामी सरकार का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब समय आ गया है जब जनता भाजपा सरकार की असली तस्वीर को पहचान कर इसे उखाड़ फेंकेगी।

जनता से अपील

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनता से आह्वान किया कि वह इस अन्याय और धांधली के खिलाफ आवाज उठाएं और लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस के साथ आएं।नैनीताल पंचायत चुनाव की इस घटना ने प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए जनता से आह्वान किया है कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आएं।

यह भी पढ़ेंगुमशुदगी की गुत्थी ने खोला खौफ़नाक राज – प्रेमिका ने ही अपने प्रेमी को उतारा मौत के घाट…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *