"हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ता भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए।"भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए।"

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…👍

हरिद्वार, 23 मार्च: शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को याद करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का बलिदान प्रेरणास्त्रोत

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी और अनिल भास्कर ने कहा कि ब्रिटिश शासन के अन्याय और अत्याचार के खिलाफ भगत सिंह और उनके साथियों का संघर्ष हर भारतीय के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने केवल अंग्रेजों से ही नहीं, बल्कि जातिवाद और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ भी आवाज़ उठाई थी। उनके विचार आज भी समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।

उन्होंने देश के युवाओं से भगत सिंह और उनके साथियों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया और कहा कि आज के दौर में देश के मूल सिद्धांतों को बचाने के लिए एक नई लड़ाई लड़ने की जरूरत है।

—————-

भाईचारे की संस्कृति को खतरा: कांग्रेस नेताओं का बयान

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज के समय में सांप्रदायिकता और नफरत का माहौल पैदा किया जा रहा है, जिससे देश की अखंडता को गंभीर खतरा हो सकता है। भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान से हमें सीख लेनी चाहिए कि राष्ट्र की एकता और भाईचारे को बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है।

देश के लिए सर्वोच्च बलिदान

कनखल ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा और ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का योगदान भारत की आजादी में अविस्मरणीय है, और देशवासी सदैव उनके ऋणी रहेंगे।

कैलाश प्रधान और सूरजपाल सिंह ने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों ने यह सिद्ध कर दिया कि राष्ट्रप्रेम से बड़ा कोई कर्तव्य नहीं होता। उनका शौर्य और विचार युवाओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करने का कार्य करता है।

————-

युगों-युगों तक याद किया जाएगा बलिदान

पूर्व नगर अध्यक्ष, ज्वालापुर यशवंत सैनी और गौरव चौहान ने बताया कि 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने हंसते-हंसते अपने प्राण मातृभूमि के लिए न्योछावर कर दिए थे। यह दिन हमें याद दिलाता है कि स्वतंत्रता के लिए कितनी कुर्बानियां दी गईं, और हमें इस आजादी को संजोकर रखना है।

कार्यक्रम में उपस्थित नेता और कार्यकर्ता

इस अवसर पर श्रमिक नेता विकास सिंह, हरिद्वारी लाल, नवाब अली, दिनेश कुमार, कुलदीप असवाल, दीपक कपूर, सौरभ सैनी, प्रदीप पाल, प्रह्लाद चौहान, इरशाद अली, राजीव कुमार, संजय सिंह समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

——————————👇👇👇—————————–

👉 क्या भगत सिंह और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं? अपने विचार हमें कमेंट में बताएं और इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें!

यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार पुलिस की तेज़ कार्रवाई: दो गुमशुदा नाबालिग किशोरियां पंजाब और देहरादून से सकुशल बरामद…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ✨ ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ ✨ के📢 WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं !

👉 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

By Aman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *