सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…👍
देहरादून, 26 फरवरी। STF का बड़ा शिकंजा उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद उधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र से दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 2 किलो 513 ग्राम अफीम बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
STF और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री देवभूमि बनाने के मुख्यमंत्री के अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF नवनीत भुल्लर के निर्देश पर एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट की टीम लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में सीओ STF आर.बी. चमोला और प्रभारी निरीक्षक पावन स्वरुप के नेतृत्व में किच्छा पुलिस के साथ मिलकर यह सफल ऑपरेशन अंजाम दिया गया।
इस तरह हुआ तस्करों का भंडाफोड़

STF को सूचना मिली थी कि कुछ नशा तस्कर अफीम की बड़ी खेप लेकर किच्छा के रास्ते रुद्रपुर और बाजपुर में सप्लाई करने जा रहे हैं। टीम ने घेराबंदी कर दरउ मार्ग के पास से दो तस्करों भानु प्रताप पुत्र राम चंद्र (निवासी खानपुर, बरेली) और हेमंत कुमार पुत्र विजय पाल (निवासी चक्दाहा, बरेली) को धर दबोचा।
मीरगंज से लाते थे अफीम, उत्तराखंड में करते थे सप्लाई

पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे अफीम को मीरगंज (यूपी) से खरीदकर उत्तराखंड के किच्छा, रुद्रपुर और बाजपुर में सप्लाई करते थे। इस धंधे में उन्हें भारी मुनाफा मिलता था। उन्होंने एक सप्लायर ननुआ (मीरगंज निवासी) का नाम भी उजागर किया, जिसकी धरपकड़ के लिए STF जल्द कार्रवाई करेगी।
गिरफ्तार तस्करों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा
STF को आरोपियों के अन्य ड्रग्स माफियाओं से लिंक की जानकारी भी मिली है। उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच जारी है और अन्य तस्करों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
बरामदगी:
अफीम: 2 किलो 513 ग्राम
वाहन: मोटरसाइकिल UP AM 25 4056
जनता से अपील: नशे से दूर रहें, सूचना दें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF नवनीत भुल्लर ने जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें और किसी भी तरह की नशा तस्करी की सूचना STF या पुलिस को तुरंत दें। जानकारी के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
📞 STF हेल्पलाइन: 0135-2656202, 9412029536
STF एंटी नार्कोटिक्स टीम:
1️⃣ निरीक्षक पावन स्वरुप
2️⃣ SI विपिन चंद्र जोशी
3️⃣ SI विनोद चंद्र जोशी
4️⃣ ASI जगवीर शरण
5️⃣ HC मनमोहन सिंह
6️⃣ आरक्षी वीरेंद्र चौहान
7️⃣ आरक्षी इसरार अहमद
8️⃣ आरक्षी मोहित जोशी
थाना किच्छा पुलिस टीम:
1️⃣ SI हेम चंद्र
2️⃣ आरक्षी उमेश सिंह
STF की यह कार्रवाई उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान की एक और बड़ी सफलता है। आने वाले दिनों में अन्य तस्करों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें 👉 न्याय के नाम पर करोड़ों की ठगी! पीड़ित परिवार से लाखों ऐंठकर फरार