सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार नवनीत सिंह ने रविवार को देहात क्षेत्र कलियर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कलियर में निर्माणाधीन नए थाना भवन का भौतिक निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष कलियर तथा निर्माण इकाई के अधिकारियों को एसएसपी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि थाना भवन के निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य को पूरा किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माणाधीन थाना भवन का समय-समय पर निरीक्षण किया जाए। यदि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की कमी पाई जाती है तो उसे मौके पर ही तत्काल सुधार कराया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि थाना भवन का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिल सके और आम जनता को भी बेहतर पुलिस सेवाएं मिल सकें।
यह भी पढ़ें–हरिद्वार में EXIDE कंपनी में महिलाओं को दी गई सुरक्षा और साइबर जागरूकता की जानकारी…
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

