राजकीय इंटर कॉलेज सेक्टर-1 भेल हरिद्वार में माहवारी स्वच्छता पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रमराजकीय इंटर कॉलेज सेक्टर-1 भेल हरिद्वार में माहवारी स्वच्छता पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

हरिद्वार के राजकीय इंटर कॉलेज, सेक्टर-1 भेल में किशोरी छात्राओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए माहवारी स्वच्छता प्रबंधन (Menstrual Hygiene Management) एवं प्रजनन स्वास्थ्य विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम दिनांक 09 फरवरी 2026 को लाडली फाउंडेशन द्वारा अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन (AIF) के सहयोग से प्रोजेक्ट ‘सहेली’ के अंतर्गत संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में लगभग 120 किशोरी छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन ऋचा थपलियाल, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, हरिद्वार (लाडली फाउंडेशन) द्वारा किया गया।

सत्र के दौरान छात्राओं को माहवारी से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों, व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व, सेनेटरी पैड के सुरक्षित उपयोग और उचित निस्तारण, संतुलित पोषण तथा स्वस्थ जीवनशैली के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

खुली चर्चा के माध्यम से छात्राओं की जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान किया गया, जिससे उन्हें इस विषय पर निःसंकोच अपनी बात रखने का अवसर मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सही और वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध कराना था।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री परमपाल सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने तथा स्वास्थ्य के प्रति सही सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह पहल न केवल छात्राओं के शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि उनके मानसिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें– उदयपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा मेरठ की महिला की ट्रेलर की चपेट में आकर मौत मां के शव से लिपटकर रोती रही बेटी…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *