सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…👍
Delhi News ,19 फरवरी 2025, Rekha Gupta took command of Delhi । दिल्ली की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पहली बार शालीमार बाग से विधानसभा चुनाव जीतने वाली रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना है। आज हुई विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगी।
राजनीति में सक्रिय भूमिका

रेखा गुप्ता का नाम पहले से ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा में था। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़कर राजनीति में सक्रिय हुई थीं और भाजपा में अपनी मजबूत पकड़ बनाई।
दिल्ली को मिली दूसरी महिला मुख्यमंत्री

दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर दिवंगत और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बाद वे भाजपा से दूसरी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी चुनाव से पहले एक महिला उम्मीदवार को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना था, लेकिन भाजपा ने अंततः रेखा गुप्ता पर भरोसा जताया और दिल्ली की कमान सौंपी।
रेखा गुप्ता का सफर
रेखा गुप्ता का जन्म 1974 में हरियाणा के जींद जिले के जुलाना उपमंडल के नंदगढ़ गांव में हुआ था। जब वे दो साल की थीं, उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर बने और पूरा परिवार 1976 में दिल्ली शिफ्ट हो गया। उनकी पूरी शिक्षा दिल्ली में हुई और यहीं से वे राजनीति में कदम रखते हुए भाजपा की मजबूत नेता बनीं।
अब दिल्ली में भाजपा सरकार से क्या उम्मीदें?
अब सभी की नजर इस बात पर है कि भाजपा सरकार, आम आदमी पार्टी (AAP) से अलग हटकर कैसे दिल्ली के विकास को नई दिशा देती है। क्या नए नेतृत्व में दिल्ली को बड़ी सौगातें मिलेंगी और किस तरह से शहर की समस्याओं का समाधान किया जाएगा?
अब देखना दिलचस्प होगा कि रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा सरकार राजधानी के लिए कौन-से नए फैसले लेती है।
यह भी पढ़ें 👉जब विधानसभा में गूंजी संस्कृत, मंत्रियों-विधायकों ने किया संवाद का अभ्यास