रानीपुर पुलिस द्वारा चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी और बरामद सामान”रानीपुर पुलिस द्वारा चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी और बरामद सामान”

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

रिपोर्टर (सचिन शर्मा)

हरिद्वार जनपद के कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह रही कि गिरफ्तार दोनों आरोपी सगे भाई हैं, जो नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई चांदी की मूर्तियां, मोबाइल फोन और साइकिल बरामद कर ली है।

शिवालिक नगर के दो घरों को बनाया था निशाना

जानकारी के अनुसार 26 फरवरी 2026 को शिवालिक नगर के जे-क्लस्टर स्थित दो घरों में चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। पहले मामले में जे-97 निवासी रंजीत झा के घर की दीवार फांदकर अज्ञात चोर घर में घुस गए और मंदिर में रखी भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी की चांदी की मूर्तियां तथा एक की-पैड मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए। वहीं दूसरे मामले में जे-67 निवासी रविकांत गुप्ता के घर से साइकिल चोरी कर ली गई। दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। पीड़ितों की शिकायत के आधार पर कोतवाली रानीपुर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में रानीपुर पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय सूचना तंत्र और संदिग्ध गतिविधियों का गहन अध्ययन किया। 28 फरवरी 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने इन्द्रलोक कॉलोनी की ओर से आने वाले कच्चे रास्ते पर दो संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी किया गया सामान बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास उर्फ डीके (26 वर्ष) और राजू कुमार (22 वर्ष) के रूप में हुई, जो आपस में सगे भाई हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नशे के आदी हैं और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए बंद घरों को निशाना बनाते थे। चोरी के बाद सामान को सस्ते दामों में राहगीरों या कबाड़ियों को बेच देते थे। दोनों आरोपी हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आए थे और फिर से चोरी की घटनाओं में सक्रिय हो गए थे। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ हरिद्वार के सिडकुल और रानीपुर थानों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूर्व में भी कई बार जेल जा चुके ये आरोपी क्षेत्र में सक्रिय शातिर अपराधियों की सूची में शामिल रहे हैं।

रानीपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर इस गिरफ्तारी से अंकुश लगेगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में गश्त और निगरानी लगातार बढ़ाई जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बरामद सामान को संबंधित पीड़ितों को सुपुर्द करने की कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि घर छोड़ते समय सुरक्षा उपाय जरूर अपनाएं और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

यह भी पढ़ें  कनखल में नशे के अवैध कारोबार का विरोध बना हंगामे की वजह 14 हुड़दंगी (महिला सहित) पुलिस हिरासत में…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *