सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…👍
हरिद्वार न्यूज़ | लक्सर | 17 अप्रैल 2025:हरिद्वार में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। लक्सर पुलिस ने जंगल से निकलते एक संदिग्ध वाहन को रोका, तो अंदर का मंजर देखकर टीम भी हैरान रह गई। स्वीट डिजायर कार (UK17TA 0507) में छिपाकर तस्करी किया जा रहा था 220 किलो नीलगाय का मांस।
कार में मांस के साथ मिले भारी औजार इस ओर इशारा करते हैं कि यह कोई पहली बार की घटना नहीं थी। जंगल में छिपकर जानवरों का शिकार कर उनका मांस खुलेआम बाजारों में सप्लाई किया जा रहा था। लेकिन इस बार पुलिस की सक्रियता के चलते मांस माफिया की यह चालाकी पकड़ में आ गई।
क्या बरामद हुआ?
220 किलो नीलगाय का कच्चा मांसमास काटने के भारी औजार तस्करी में प्रयुक्त स्वीट डिजायर कार (UK17TA 0507)
गिरफ्तार आरोपी कौन हैं?

1. आजम अली पुत्र इसरार अली – बड़ा बगड, सुल्तानपुर
2. इरशाद पुत्र अशरफ अली – ढाब मोहल्ला, सुल्तानपुर
3. फैसल पुत्र इकबाल – बड़ा बगड, सुल्तानपुर
4. मोहब्बत मलिक पुत्र मिदा हसन – ढाब मोहल्ला, सुल्तानपुर
चारों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली लक्सर में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9/51 के तहत मामला दर्ज किया गया है (मु.अ.सं. 431/25)।
एसएसपी के आदेश पर जंगलों में बिछा जाल

एसएसपी हरिद्वार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार पूरे जिले में संदिग्ध गतिविधियों और अपराधियों पर नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में लक्सर पुलिस की टीम—उपनिरीक्षक कमल कान्त रतूड़ी, प्रदीप कन्नौजिया, कांस्टेबल महेन्द्र सिंह व अनिल वर्मा—ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकारियों की इस टोली को धर दबोचा।
क्यों है यह मामला गंभीर?
नीलगाय भारतीय वन्य जीव अधिनियम के तहत संरक्षित प्रजाति है। इसका शिकार गैरकानूनी है और दोषियों को कड़ी सज़ा हो सकती है। इस मामले ने वन्य जीव तस्करी के उस अंधेरे पहलू को उजागर किया है जो अक्सर लोगों की नज़रों से छिपा रह जाता है।
———————————-✍️👇—————————–
यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 वाहन सीज, ₹17500 वसूला जुर्माना
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ✨ ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ ✨ के📢 WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
👉 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!