सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…👍
देहरादून, 14 जून 2025: देवभूमि उत्तराखंड से देश की सीमाओं की रक्षा को समर्पित एक और अद्वितीय पहल का शुभारंभ हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) के हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान-2025 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता और समर्पण की भावना झलकती दिखी।
विमान हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि के साथ शुरुआत

कार्यक्रम के आरंभ में मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में दिवंगत हुए सभी यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को शांति की कामना की गई।
सीमाओं की निगरानी और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण
मुख्यमंत्री ने हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अभियान साहस, राष्ट्रभक्ति, और सांस्कृतिक जागरूकता का प्रतीक है। ITBP का 45 सदस्यीय दल इस अभियान में उत्तराखंड से हिमाचल होते हुए लद्दाख तक 1032 किमी की कठिन ट्रैकिंग यात्रा तय करेगा।

अभियान का उद्देश्य केवल सीमाओं की निगरानी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह यात्रा धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों की पहचान करने तथा स्थानीय परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उत्तराखंड का गौरव – देश सेवा में अग्रणी
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व की बात है कि उत्तराखंड की धरती से बड़ी संख्या में वीर जवान सेना और अर्धसैनिक बलों में सेवा दे रहे हैं। ITBP वर्ष 1962 से ही सीमाओं की रक्षा में सतत कार्यरत है और आपदाओं के समय राहत व बचाव कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सैनिक कल्याण को नई दिशा
मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना को सशक्त करने के लिए चलाए गए कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे अभियानों ने देश की सुरक्षा के प्रति सरकार की अटल प्रतिबद्धता को दर्शाया है।

राज्य सरकार द्वारा सैनिकों और उनके परिवारों के लिए किए गए कार्यों में:शहीदों की अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख की गई। वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों को विशेष सहायता राशि।सरकारी नौकरी में समायोजन की अवधि दो से बढ़ाकर पाँच वर्ष।बस यात्रा में छूट, संपत्ति पर स्टाम्प ड्यूटी माफी, और बेटियों के विवाह हेतु विशेष अनुदान जैसी योजनाएँ शामिल हैं।
अभियान की विशेषताएं: IGP संजय गुंज्याल का संबोधन
आईटीबीपी के आईजी संजय गुंज्याल ने अभियान की संरचना बताते हुए कहा कि:यह दल 1032 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। रास्ते में 27 घाटियाँ और 27 दर्रे पार किए जाएंगे।84 वाइब्रेंट विलेज इस रूट में शामिल हैं।
दल स्थानीय लोगों को 3.5 लाख फलदार पौधे वितरित करेगा। इसका उद्देश्य एडवेंचर टूरिज्म, स्थानीय अर्थव्यवस्था और वाइब्रेंट विलेज मिशन को प्रोत्साहित करना है।
उपस्थित विशिष्टजन इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव गृह शैलेश बगौली, DGP दीपम सेठ, IG ITBP गिरीश चन्द्र उपाध्याय समेत कई वरिष्ठ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार के रेस्टोरेंट में मची अफरा-तफरी | गैस सिलेंडर से उठी लपटों ने उड़ाए होश, दमकल ने बचाया बड़ा हादसा…
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ✨ ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ ✨ के📢 WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
👉 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!