अध्यक्ष प्रभात कुमार कर्मचारियों के साथ जल निकासी कार्य करते हुएअध्यक्ष प्रभात कुमार कर्मचारियों के साथ जल निकासी कार्य करते हुए

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…👍

हरिद्वार, 17 जुलाई 2025। हरिद्वार के पुराने इंडस्ट्री एरिया से लालता राव चंडीगढ़ घाट की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर, विशेष रूप से हनुमान मंदिर के सामने, हल्की बारिश होते ही जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है।

यह क्षेत्र न केवल मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यहां कई श्रमिक व कर्मचारी भी औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत हैं। जलभराव के कारण स्थानीय नागरिकों, महिलाओं और वाहनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जल निकासी की अव्यवस्था, छोटी पाइप बन रही बाधा

इस मार्ग के एक ओर रेलवे लाइन स्थित है और उसके साथ नाली भी बनाई गई है, लेकिन अंडरपास में पानी की निकासी के लिए लगाया गया पाइप काफी छोटा है। जिसके कारण हल्की से मध्यम बारिश में भी पानी रोड पर भर जाता है और निकासी नहीं हो पाती। परिणामस्वरूप, लोगों को कीचड़, गंदगी और फिसलन भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है।

अध्यक्ष प्रभात कुमार ने उठाई आवाज

इस विषय पर इंडस्ट्री एरिया डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रभात कुमार से हमारे संवाददाता ने विशेष बातचीत की। उन्होंने बताया कि,> “यह समस्या कई वर्षों से चली आ रही है। हम समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाते हैं और अपने स्तर से प्रयास करते हैं, लेकिन पाइप का आकार छोटा होने से बार-बार जलभराव हो जाता है। यदि नगर निगम द्वारा जेसीबी से खुदाई कर इस पाइप को बड़ा कर दिया जाए, तो यह समस्या स्थायी रूप से हल हो सकती है।”

अध्यक्ष ने खुद की निगरानी में कराई सफाई

प्रभात कुमार जी ने बताया कि वह स्वयं अपने कर्मचारियों के साथ नियमित रूप से जल निकासी और पौधों की सफाई का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा,> “हमने कई बार अपने खर्च पर मजदूरों को लगाकर सफाई करवाई है, लेकिन जब तक इस स्थान पर बड़ी पाइप नहीं लगाई जाएगी और जल निकासी की दिशा सुचारू नहीं की जाएगी, तब तक यह समस्या बनी रहेगी।

“स्थानीय लोगों ने बताया कि अध्यक्ष प्रभात कुमार क्षेत्र में नियमित पौधारोपण, धार्मिक स्थलों की सफाई, एवं औद्योगिक क्षेत्र की साफ-सफाई जैसी जनहित गतिविधियों में स्वयं भाग लेते हैं। उनकी सक्रियता समाज सेवा की मिसाल है।

महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक प्रभावित

इस मार्ग पर पैदल चलने वालों, खासकर महिलाओं, वृद्धों और स्कूली बच्चों को रोज़ाना कीचड़ और पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार फिसलने की घटनाएं भी सामने आई हैं। स्थानीय निवासी बताते हैं कि बारिश के मौसम में यह सड़क एक बड़े गड्ढे में तब्दील हो जाती है, जिससे उद्योगों में कार्यरत लोगों को समय पर पहुंचने में भी कठिनाई होती है।

हरिद्वार का यह इंडस्ट्री एरिया न केवल आर्थिक दृष्टि से बल्कि धार्मिक महत्व का क्षेत्र भी है। ऐसी स्थिति में जल निकासी जैसी बुनियादी समस्याओं का लंबे समय तक बने रहना स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगाता है। नगर निगम को चाहिए कि वह अध्यक्ष प्रभात कुमार की पहल और स्थानीय जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए इस सड़क के जल निकासी सिस्टम को सुधारने के लिए जल्द से जल्द कार्यवाही करे।

👉 हरिद्वार नगर निगम, लोक निर्माण विभाग (PWD), और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से अपील है कि इस मार्ग की जल निकासी व्यवस्था की तत्काल समीक्षा कर समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई करें।

यह भी पढ़ें 👉 “कांवड़ यात्रा की भीड़ में लूट का खेल”: जंगल में दबी 10 चोरी की बाइकें बरामद, अंतरराज्यीय गिरोह के 3 बदमाश धरे…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ✨ ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ ✨ के📢 WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

👉 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *