सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…👍
Haridwar News । खुद को BCCI अध्यक्ष जय शाह का निजी सचिव बताने वाले ठग को हरिद्वार पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
आरोपी अमरिंदर सिंह पिछले 5 दिनों से होटल उदमन आर्चिड में ठहरकर मुफ्त सुविधाओं का लाभ उठा रहा था।

जब होटल संचालक को शक हुआ तो उसने पुलिस से संपर्क किया। छापेमारी में आरोपी के पास से फर्जी आईडी कार्ड बरामद हुआ, जिस पर जय शाह और आरोपी की तस्वीर लगी थी।
कैसे खुला फर्जी सचिव का भंडाफोड़?
हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र स्थित होटल उदमन आर्चिड में अमरिंदर सिंह नाम का व्यक्ति 05 मार्च से ठहरा हुआ था। उसने होटल स्टाफ से कहा कि वह BCCI अध्यक्ष जय शाह का निजी सचिव है और किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए हरिद्वार आया है।

होटल में 5 दिन तक मुफ्त में रहा, लग्जरी सुविधाओं का लुत्फ उठाया।कई लोगों को होटल बुलाकर फर्जी मीटिंग भी करता रहा।होटल संचालक विशाल पोखरियाल को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
हरिद्वार पुलिस की छापेमारी और गिरफ्तारी

शिकायत मिलते ही एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पुलिस ने होटल में छापेमारी की। कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी में BCCI का फर्जी आईडी कार्ड बरामद हुआ, जिसमें जय शाह और आरोपी की तस्वीर लगी थी।

आईडी कार्ड पर जय शाह के फर्जी हस्ताक्षर, अशोक स्तंभ का चिन्ह और BCCI का लोगो भी बना हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पर अतिरिक्त धाराएँ लगाई गईं।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण

अमरिंदर सिंह (उम्र- 35 वर्ष) पिता का नाम: किक्कर सिंह निवासी: नाजूशाह, थाना कुलगढ़ी, जिला फिरोजपुर, पंजाब
पुलिस टीम ने दिखाई सतर्कता
व0उ0नि0 वीरेन्द्र चन्द रमोला
उ0नि0 संजीत कण्डारी
अ0उ0नि0 दीपक ध्यानी
कानि0 राकेश नेगी
कानि0 राहुल धानिक
फर्जीवाड़े की हो रही गहराई से जांच

हरिद्वार पुलिस अब आरोपी के पुराने रिकॉर्ड और उसके अन्य कारनामों की छानबीन कर रही है। क्या उसने इससे पहले भी कहीं फर्जीवाड़ा किया है? यह भी जांच की जा रही है।
“क्या आपको लगता है कि ऐसे फर्जीवाड़ों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए? कमेंट में अपनी राय दें !”
यह भी पढ़ें 👉 रानीपुर के (MLA) आदेश चौहान को आया कॉल , खुद को गृह मंत्री का बेटा बताकर मांगे 5 लाख, पुलिस जांच में जुटी
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ✨ ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ ✨ के📢 WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं!
👉 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

