"हरिद्वार में गंगा घाट पर कांग्रेसी पार्षद पर हमले की घटना का दृश्य।"पुलिस ने 16 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।"

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…👍

हरिद्वार। होली के रंगों के बीच गंगा घाट पर खूनखराबा होते-होते बचा! कनखल स्थित सतनाम साक्षी घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचे कांग्रेसी पार्षद सुमित त्यागी पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पहले उनके दोस्त की निर्दयता से पिटाई की गई, और जब पार्षद ने बीच-बचाव किया, तो उन पर पत्थरों की बरसात कर दी गई। हमलावरों ने असलहा लहराकर खुलेआम जान से मारने की धमकी दी, जिससे घाट पर अफरा-तफरी मच गई।

हालात बिगड़ते देख हमलावर फरार हो गए, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए 16 आरोपियों की पहचान की जा रही है।

———–

गंगा घाट पर कैसे भड़की हिंसा?

पार्षद सुमित त्यागी अपने दोस्तों के साथ होली खेलने के बाद गंगा स्नान के लिए गए थे। अचानक कुछ दबंग युवक वहां पहुंचे और दोस्त आशीष कुमार को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।जब पार्षद ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो हमलावरों ने उन्हें भी घेर लिया। अपनी जान बचाने के लिए पार्षद रेलिंग पर चढ़ गए, लेकिन दबंगों ने उन पर पथराव कर दिया।बदमाशों ने हथियार लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।

—————

खौफनाक हमले से दहला गंगा घाट, पुलिस ने क्या कहा?

घटना की जानकारी मिलते ही कनखल पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी।एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि:16 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि दोषियों की पहचान हो सके।जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी की जाएगी।

————-

पार्षद ने क्या कहा?

हमले से आहत पार्षद सुमित त्यागी ने कहा,

“हम सिर्फ गंगा स्नान करने गए थे, लेकिन कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। गंगा घाट जैसी पवित्र जगह पर इस तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करे।”

————————👇👇👇———————————–

👉 “क्या हरिद्वार में बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है? अपनी राय कमेंट में बताएं!”

यह भी पढ़ें 👉 हरिद्वार: सिडकुल में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ✨ ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ ✨ के📢 WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं !

👉 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *