"लक्सर महाविद्यालय में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए प्राचार्य प्रो. वी.एन. शर्मा।"महाविद्यालय में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव
Listen to this article

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…👍

लक्सर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लक्सर में 24 मार्च से 28 मार्च 2025 तक आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य समापन हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उनकी रचनात्मक क्षमताओं को विकसित करना था।

इस महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें मेंहदी, स्लोगन लेखन, एकल एवं युगल नृत्य, समूह नृत्य, एकल एवं युगल गायन, पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली और काव्य पाठ शामिल रहे। विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा।

प्रतियोगिताओं के विजेता

मेंहदी प्रतियोगिता प्रथम स्थान: कु. सलोनी द्वितीय स्थान: कु. कोमल , तृतीय स्थान: कु. शालूसांत्वना पुरस्कार: कु. तनुरंगोली प्रतियोगिता प्रथम स्थान: कु. शालू द्वितीय स्थान: कु. आकांक्षा तृतीय स्थान: कु. अमरीन

स्लोगन लेखन प्रतियोगिता प्रथम स्थान: कु. निशा द्वितीय स्थान: कु. रूपालीतृतीय स्थान: कु. नंदिनीएकल गायन प्रतियोगिता प्रथम स्थान: कु. रूपाली द्वितीय स्थान: साकिब अंसारी तृतीय स्थान: कु. शाहीन जहांयुगल गायन प्रतियोगिता प्रथम स्थान: कु. नंदिनी और कु. साक्षी पुंडीर द्वितीय स्थान: कु. नेहा और कु. रोहिणीएकल नृत्य प्रतियोगिता प्रथम स्थान: कु. वैष्णवी द्वितीय स्थान: कु. रजनी तृतीय स्थान: कु. शिवांगी शर्मा और मेहरदासयुगल नृत्य प्रतियोगिता प्रथम स्थान: कु. शिवांगी शर्मा और कु. रजनी द्वितीय स्थान: कु. मानसी और कु. नंदिनी तृतीय स्थान: कु. रितिका और कु. रोहिणीकाव्य पाठ प्रतियोगिता प्रथम स्थान: साकिब अंसारी द्वितीय स्थान: कु. रोहिणी तृतीय स्थान: कु. नंदिनी

महाविद्यालय प्राचार्य का संदेश

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. वी.एन. शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों की प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ाते हैं, बल्कि उनके आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को भी सशक्त बनाते हैं।

सफल आयोजन में शिक्षकों और कर्मचारियों का योगदान

इस पांच दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव के सफल आयोजन में सांस्कृतिक समिति की डॉ. स्नेह लता, डॉ. प्रीति शर्मा, डॉ. कनुप्रिया, डॉ. गजेंद्र सिंह और अन्य शिक्षकों डॉ. सीमा चौधरी, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. सुशील भाटी, डॉ. शरद कुमार त्रिपाठी, डॉ. मीनाक्षी कश्यप, डॉ. दीक्षित कुमार का विशेष योगदान रहा।

———————————✍️👇——————————

📢 क्या आपको भी कॉलेज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेना पसंद है? अपनी राय कमेंट में साझा करें!

यह भी पढ़ें 👉 CISF भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी: दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ✨ ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ ✨ के📢 WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं !

👉 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

By Aman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *