सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…
रिपोर्ट (अंजू कुमारी)
चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में सड़कों की मरम्मत तेज, DM मयूर दीक्षित के निर्देश पर दिन-रात काम जारी
चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सिवरेज निर्माण कार्य के चलते शहर की कई सड़कों को खोदा गया था, जिससे स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब जिला प्रशासन ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए मरम्मत कार्य को तेज कर दिया है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के सख्त निर्देशों के बाद संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसियां दिन-रात काम में जुट गई हैं। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सभी सड़कों की मरम्मत हर हाल में पूरी कर ली जाए। परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा, उत्तराखंड पेयजल निगम के नेतृत्व में सिवरेज से जुड़ी परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, कार्य की गति को दोगुना करते हुए दिन-रात निर्माण कराया जा रहा है ताकि समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे हो सकें।
एक दिन में 216 मीटर सड़क निर्माण पूरा
प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, केवल एक दिन में ही पैकेज-01 और पैकेज-02 के अंतर्गत कुल 216.05 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।
पैकेज-01 के तहत कार्य:
- इंटर कॉलेज रोड – 10 मीटर
- शांति मार्ग (टाइल्स रोड) – 24 मीटर
- रानी गली सीसी रोड – 14.05 मीटर
- पवन धाम के पास सीसी रोड – 18 मीटर
कुल: 66.5 मीटर
पैकेज-02 के तहत कार्य:
- शिवानीपुरम – 30 मीटर
- लोक सेवा आयोग रोड – 50 मीटर
- राजा गार्डन – 35 मीटर
- पीर कॉलोनी – 65 मीटर
कुल: 150 मीटर
सिवरेज कार्य के चलते टूटी और खोदी गई सड़कों के कारण आम जनता और व्यापारियों को काफी परेशानी हो रही थी।
अब तेजी से हो रहे निर्माण कार्य से आने वाले दिनों में लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। व्यापारियों का कहना है कि यदि कार्य समय पर पूरा हो जाता है, तो चारधाम यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

चारधाम यात्रा को देखते हुए प्रशासन किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहता। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी प्रमुख सड़कों को दुरुस्त किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।उत्तराखंड पेयजल निगम की परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल ने बताया कि सभी टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन के निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन किया जा रहा है और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
हरिद्वार में सिवरेज कार्य के बाद सड़कों की मरम्मत को लेकर प्रशासन की सक्रियता साफ नजर आ रही है।
यदि इसी गति से काम जारी रहा, तो चारधाम यात्रा से पहले शहर की सड़कों की स्थिति काफी हद तक सुधर जाएगी और आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें– HARIDWAR ज्वालापुर के कड़च्छ में अंबेडकर जयंती पर उमड़ी भीड़, मंत्री और मेयर पहुंचे…
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

