ग्रामीणों में खुशी: DM बंसल और विधायक गैरोला द्वारा समाधान।DM बंसल और विधायक गैरोला द्वारा समाधान।

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़

Dehradun news : देहरादून में ग्रामीणों में खुशी: DM बंसल और विधायक गैरोला द्वारा समाधान । थानों क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज थानो में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में सैकड़ो लोगों ने जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल के सामने समस्याओं को को रखा तथा जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण किया गया।

क्षेत्र वासियों की विभिन्न समस्याओं के चलते अफसर को अति शीघ्र गति से कार्य के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने थानों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकारण के लिए सीएमओ देहरादून को निर्देश दिए तथा मौके पर और भी समस्याओं का निस्तारण किया।

विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि लोगों की समस्याओं का हरहाल में निराकरण किया जाएगा इस तरह के अनेक शिविर लगाए जाएंगे लोगों की दिक्कतों को हर हाल में दूर किया जाएगा लोगों को आगे आकर अपनी समस्याओं से अवगत कराना होगा।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों और कार्मिकों को सक्रिय होना होगा नियत समय में लोगों की समस्याओं का समाधान करना होगा।

आपको बता दें जिलाधिकारी बहुत ही संवेदनशील प्रकरणों पर ध्यान दे रहे हैं ।

इसके चलते दिव्यांगजनों को शिविर में जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र देहरादून द्वारा 08 व्हीलचेयर 01 कान की मशीन के अतिरिक्त वृद्ध जनों को सहायक उपकरण में 05 छड़ी प्रदान की गई 02 दिव्यांग जनों के कृत्रिम अंग (एक बच्चे का हाथ एवं एक व्यक्ति के टांग) हेतु भी पंजीकरण किया गया। इस दौरान 08 दिव्यांग जनों का दिव्यांग प्रमाण पत्र तथा 8 विशिष्ट दिव्यांगजन पहचान पत्र पंजीकृत किए गए। चिकित्सा विभाग द्वारा45 लोगों के नेत्र की जांच की गई 40 चश्मा बांटे गए 50 बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया ।खून की जांच कराई गई।

आयुष विभाग ने 180 लोगों को दबा दी। राजस्व विभाग ने एक जाति प्रमाण पत्र एक स्थाई प्रमाण पत्र सहित तीन आय प्रमाण पत्र बनाए। समाज कल्याण विभाग से एक पेंशन समेत 11 लोगों को सेवाएं दी गई। पंचायती राज विभाग ने 16 परिवार रजिस्टर की नकल, तीन नए राशन कार्ड बने। श्रम विभाग ने 180 किट छाता, कंबल बांटे । 25 आधार कार्ड पंजीकृत किए गए 10 आधार कार्ड बनाए गए कृषि विभाग द्वारा 10 कृषि समूह को उपकरण 36 किसान सम्मन निधि चेक दिए गए इस तरह शिविर में सैकड़ो लोगों को लाभान्वित किया गया।

इस दौरान जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के प्रबंधक एवं जिला नोडल अधिकारी अनंत प्रकाश मेहरा ने जिलाधिकारी के समक्ष शिविर में मानसिक स्वास्थ्य कुंभ के शुभारंभ की भी जानकारी दी उन्होंने बताया मानसिक स्वास्थ्य कुंभ का उद्देश्य सामान्य जनमानस के साथ-साथ अवसाद में अथवा किसी भी प्रकार से मानसिक अस्वस्थ के कारण जीवन यापन कर रहे बच्चों एवं बड़ों को प्राथमिक रूप से स्क्रीनिंग की जाएगी इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा की शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं को एक समूह में बैठकर मनोचिकित्सकों द्वारा परामर्श दिलाया जाए तथा शिक्षकों से मिलकर उनसे भी छात्र-छात्राओं के समन्वय में आ रही समस्याओं पर परामर्श अवश्य दें ।जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र देहरादून संचालक मुनीशाभा सेवा सदन पुनर्वास संस्थान के नोडल अधिकारी अनंत प्रकाश मेहरा ने बताया जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र देहरादून द्वारा देहरादून जिले में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर एक मुहिम चलाई जा रही है इस मुहिम का नाम मानसिक स्वास्थ्य कुंभ रखा गया है

जिसके द्वारा विभिन्न विद्यालयों महाविद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं की स्क्रीनिंग कर उनको अपने जीवन में मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए परामर्श दिया जा रहा है साथ ही साथ कोई भी जनमानस जिला देहरादून में लगाए जा रहे विभिन्न शिविरों में संपर्क कर मानसिक स्वास्थ्य लाभ ले सकता है इस हेतु मुनीशाभा सेवा सदन पुनर्वास संस्थान तथा दून डिफरेंटली एबल ट्रस्ट देहरादून से शुरुआत कर समस्त उत्तराखंड में इस प्रकार की सुविधा से मानसिक स्वास्थ्य लाभ सभी को देने की योजना बना रहा है।

आपको बता दें जिला अधिकारी के निरंतर प्रयासों से जिला देहरादून में सभी जरूरतमंद विशेष आवश्यकता वाले लोगों में खुशी की लहर है उनका कहना है जिला अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निरंतर प्रयासों से देहरादून में विभिन्न समस्याओं का निराकरण हो रहा है ऐसे में लोगों को मंत्री एवं विधायकों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं लोगों का मानना है

समस्या का निराकरण उनके ही द्वार पर आकर अधिकारियों द्वारा प्राप्त हो रहा है ऐसे में जिला देहरादून में नए-नए प्रयोग कर जिलाधिकारी एवं उनकी टीम निरंतर प्रयासरत रहते हैं।

शिविर में देहरादून के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ जिलाधिकारी सबीन बंसल,मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह एसपी ग्रामीण जयाबलूनी एसडीएम अपर्णा ढोंडियाल सीएमओ डॉक्टर संजय जैन डीआरडीए के डायरेक्टर विक्रम सिंह तहसीलदार सोहन सिंह रामगढ़ जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार जिला समाज कल्याण अधिकारी पूनम चमोली जिला दिव्यांग पुनर्वास नोडल अधिकारी अनंत प्रकाश मेहरा मनोचिकित्सक डॉ भरत, डॉ कंचन डोभाल, काव्या, मोनालिशा, सुप्रिती मंडल, मायूशा, डॉ सुमिता उत्तराखंड बधिर संघ के अध्यक्ष उमेश ग्रोवर दून डिफरेंटली एबल ट्रस्ट की अध्यक्षा निरुपमा सूद आदि अधिकारी गण कर्मचारी गण उपस्थित रहे

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *