EO ने सर्दियों की तैयारियों के लिए रैन बसेरे में व्यवस्था निरीक्षण कियारैन बसेरे में व्यवस्था निरीक्षण किया

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़

लक्सर (फ़रमान खान) EO ने सर्दियों की तैयारियों के लिए रैन बसेरे में व्यवस्था निरीक्षण किया। सर्दी और शीत लहर से बचाव के लिए लक्सर नगर में रेन बसेरों की तैयारिया कर ली गई। सोमवार को अधिशासी अधिकारी मो कामिल ने तैयारियों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को जरूरी सुविधा उपलब्ध कराए जाने के कड़े निर्देश दिए। प्रशासन ने सर्दी और शीत लहर से बचाव के लिए नगर पालिका को रैन बसेरों की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

जिसके चलते लक्सर नगर पालिका परिसर व परिसर में रैन बसेरे तैयार किए गए। जिनकी व्यवस्थाओं का अधिशासी अधिकारी मो कामिल ने कर्मचारियों बाबू गुलशेर अली व अजय नारायण खाती के साथ निरीक्षण किया। नगर पालिका परिसर में बने रैन बसेरे में महिलाओं के लिए व्यवस्था की गई।

जिसमें लगभग पांच फोल्डिंग, गर्म बिस्तरों, गर्म पानी करने के लिए इलेक्ट्रिक कैटल की व्यवस्था कराई गई। यही नहीं उन्होंने कंबलों की क्वालिटी को भी बारीकी से चेक किया। इसके उपरांत उन्होंने पुरुषों के लिए परिसर में बनाए गए रैन बसेरे का निरीक्षण किया जहां पर लगभग पांच व्यक्तियों के एक साथ रुकने की व्यवस्था दुरुस्त पाई गई।

उन्होंने कर्मचारियों को रैन बसेरे में रुकने वाले लोगों का ब्यौरा अपडेट करने कभी कड़ा निर्देश दिया जिसके लिए एक रजिस्टर की व्यवस्था कराई गई।

By Aman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *