पिरान कलियर में सत्यापन अभियान चलाती पुलिस टीम, जायरीनों से पूछताछ करती हुई।पिरान कलियर में सत्यापन अभियान चलाती पुलिस टीम, जायरीनों से पूछताछ करती हुई।

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…👍

हरिद्वार जनपद के पिरान कलियर क्षेत्र में बीते गुरुवार को थाना पुलिस द्वारा व्यापक सत्यापन अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य रैन बसेरा और बरेली सराय में ठहरे हुए जायरीनों और बाहरी व्यक्तियों का विवरण एकत्र करना और सुरक्षा की दृष्टि से संदिग्ध तत्वों की पहचान करना था।

यह सघन जांच अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशों के तहत जनपद के सभी थानों में चलाया जा रहा है, जिसका केंद्र बिंदु पिरान कलियर का प्रसिद्ध धार्मिक क्षेत्र भी रहा।पुलिस ने इस कार्रवाई में दरगाह प्रबंधन समिति के सहयोग से रैन बसेरा और बरेली सराय में ठहरे जायरीनों का सत्यापन किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे सभी व्यक्तियों को चिन्हित किया गया जो तीन दिन से अधिक समय से यहाँ रुके हुए थे, परंतु उनके पास वैध पहचान पत्र या ठहराव का स्पष्ट उद्देश्य नहीं था। इन लोगों को जल्द ही क्षेत्र छोड़ने की हिदायत दी गई।

थाना कलियर पुलिस ने बताया कि यह अभियान विशेष रूप से ऐसे क्षेत्रों पर केंद्रित रहा, जहाँ बाहरी व्यक्तियों का आना-जाना अधिक होता है और धार्मिक गतिविधियों के चलते काफी संख्या में लोग अस्थायी रूप से रुकते हैं। इस प्रकार की स्थिति में आपराधिक तत्वों की सक्रियता की संभावना अधिक होती है, जिसे नियंत्रित करना आवश्यक है।

पुलिस ने पहले चरण में स्थानीय लोगों और जायरीनों को जागरूक किया और फिर अभियान का दूसरा चरण सख्ती से शुरू किया गया जिसमें चालानी कार्यवाही की गई। पुलिस ने मौके पर रह रहे कई लोगों से पहचान पत्र मांगे और जिनके दस्तावेज पूर्ण नहीं पाए गए, उन्हें तत्काल क्षेत्र छोड़ने की चेतावनी दी गई।

थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में उप निरीक्षक बी.एस. चौहान, उप निरीक्षक तरुण कुमार सहित पूरी पुलिस टीम शामिल रही। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान केवल एक दिन का नहीं है, बल्कि इसे समय-समय पर दोहराया जाएगा ताकि सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा जा सके।

इस कार्रवाई से स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थानों पर असामाजिक तत्वों की सक्रियता बढ़ती जा रही है, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है। ऐसे में पुलिस का यह कदम सराहनीय है। नगर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं और दरगाह से जुड़े लोगों ने भी इस पहल का समर्थन किया और कहा कि जायरीनों की सुरक्षा के लिए भी यह सत्यापन आवश्यक है।

यदि किसी के पास वैध दस्तावेज नहीं हैं या उसका उद्देश्य स्पष्ट नहीं है, तो उसे समय रहते क्षेत्र से हटाना उचित कदम है।थाना पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान और अधिक कठोरता से चलाए जाएंगे। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे क्षेत्र में किसी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते किसी भी संभावित खतरे को रोका जा सके।

यह अभियान हरिद्वार पुलिस की सतर्कता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो क्षेत्र की सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है। प्रशासन का उद्देश्य है कि धार्मिक क्षेत्रों में शांति बनी रहे और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें 👉 ईद-उल-जुहा से पहले हरिद्वार के कई थाना क्षेत्रों में शांति व सौहार्द की अपील, सिडकुल सहित अन्य थानों में पुलिस ने की गोष्ठियाँ आयोजित…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ✨ ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ ✨ के📢 WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

👉 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *