हरिद्वार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया चैन स्नैचिंग आरोपीहरिद्वार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया चैन स्नैचिंग आरोपी

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

देहरादून/हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के दिन हरिद्वार जिले की कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। घटना में शामिल एक शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अभी फरार है। आरोपी को पानीपत, हरियाणा से हरिद्वार पुलिस दबोचकर लाई है। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

15 अगस्त 2025 को गोविन्दपुरी क्षेत्र में दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने एक महिला से चैन छीनकर फरार हो गए थे। इस घटना के बाद पीड़िता अमन कौशिक पुत्री स्वर्गीय बिशनलाल शर्मा निवासी 51 गोविन्दपुरी ने कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर दर्ज कराई थी। पुलिस ने तुरंत मुकदमा अपराध संख्या 420/2025 धारा 304(2) बीएनएस में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए ज्वालापुर पुलिस ने विशेष टीमें गठित कीं और गहन सुरागरसी शुरू की। टीमों ने आसपास के क्षेत्रों से सीसीटीवी फुटेज खंगाले, कई संदिग्धों से पूछताछ की और लगातार पैनी निगाहें अपराधियों की गतिविधियों पर रखीं। कठिन परिश्रम के बाद पुलिस को घटना में शामिल आरोपी का सुराग मिला।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद शामली के नयाबांस निवासी सोनू पुत्र बृजपाल, उम्र 23 वर्ष, को हरियाणा के रेलवे स्टेशन पानीपत से गिरफ्तार कर लिया। सोनू लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था। हालांकि उसका एक साथी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पकड़े गए आरोपी सोनू के कब्जे से पुलिस ने एक मोबाइल फोन बरामद किया है। चैन की बरामदगी को लेकर पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है।

पुलिस टीम की मेहनत रंग लाई
इस गिरफ्तारी में उप निरीक्षक नवीन नेगी, कांस्टेबल 44 सुनील शर्मा, कांस्टेबल 329 नवीन क्षेत्री और कांस्टेबल 123 हरवीर शामिल रहे। पुलिस टीम की इस सतर्कता और मेहनत की प्रशंसा क्षेत्र के लोगों ने की है।

हरिद्वार पुलिस अधीक्षक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। जल्द ही दूसरा आरोपी भी गिरफ्त में होगा और पीड़ित महिला को न्याय दिलाया जाएगा।

चैन स्नैचिंग पर पुलिस की सख्ती
हरिद्वार पुलिस ने साफ कहा है कि चैन स्नैचिंग, लूट और चोरी जैसी घटनाओं में शामिल अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जिले भर में सीसीटीवी नेटवर्क और पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

स्थानीय लोगों की अपील
पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। किसी भी आपराधिक घटना की जानकारी या सूचना मिलने पर तुरंत 112 नंबर पर कॉल करें।

यह भी पढ़ेंनशे के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का अभियान: ज्वालापुर में चला चौपाल कार्यक्रम, दी गई जागरूकता…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *