गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर राज्यपाल ने किया राष्ट्रीय ध्वज फहरायाराष्ट्रीय ध्वज फहराया

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…👍

राजभवन और परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य कार्यक्रमों में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दिया सम्मान।

देहरादून गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से नि) गुरमीत सिंह ने राजभवन और परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल ने परेड की सलामी ली और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे।

परेड ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम

परेड ग्राउंड में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पदक देकर सम्मानित किया। परेड में सेना की 14वीं डोगरा रेजीमेंट आर्मी, सीआरपीएफ, , महिला पीएसी, होम गार्ड्स, एनसीसी कैडेट्स, और अग्निशमन दल सहित कई टुकड़ियों ने भाग लिया।परेड में विजयी टुकड़ियां:

प्रथम स्थान: केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वितीय स्थान: 14वीं डोगरा रेजीमेंट आर्मी

तृतीय स्थान: 40वीं वाहिनी महिला पीएसी दलइन विजेता टुकड़ियों को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

झांकियों का मनमोहक प्रदर्शन

गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों की झांकियों ने आकर्षण का केंद्र बिंदु बनाया।सूचना विभाग: 38वें राष्ट्रीय खेलों पर आधारित झांकी को प्रथम स्थान मिला।संस्कृत शिक्षा विभाग: द्वितीय स्थान। शिक्षा विभाग: तृतीय स्थान।

इन झांकियों में विभागीय योजनाओं और नीतियों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

परेड ग्राउंड में उत्तराखंड के लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक लोक नृत्यों का प्रदर्शन किया। छोलिया नृत्य, गढ़वाली नृत्य, पांडव नृत्य, और भांगड़ा जैसे नृत्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस मौके पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता धामी, कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक, और कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

राजभवन में ध्वजारोहण और प्रदेशवासियों को संदेश

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से नि) गुरमीत सिंह ने राजभवन में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखंड, देश के विकास में अहम योगदान दे रहा है। उन्होंने प्रदेश की प्राकृतिक और सांस्कृतिक संपदाओं के बेहतर उपयोग पर जोर दिया।

राज्यपाल ने उत्तराखंड की महिलाओं और बेटियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और साहस प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्य स्थापना दिवस पर दिए गए नौ आग्रहों को नौ संकल्पों में बदलने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में किया ध्वजारोहण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 76वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाते हुए सभी को सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार हर क्षेत्र में समग्र विकास के लिए प्रयासरत है।

उल्लेखनीय बातें: आईटीआई काशीपुर थाना को “उत्तराखंड बेस्ट पुलिस थाना 2024” का पुरस्कार दिया गया।प्रदेश के विभिन्न विभागों की झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित किया।

यह भी पढ़ें 👉 चैंपियन की पांच सर्विस गाड़ियां पुलिस ने जब्त, कोतवाली में खड़ी कीं

By Aman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *