भगत सिंह चौक पर गिरे पेड़ की चपेट में आई युवती, प्रशासन ने परिजनों को दी आर्थिक सहायताप्रशासन ने परिजनों को दी आर्थिक सहायता
Listen to this article

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…👍

हरिद्वार, 6 फरवरी 2025 – शहर के व्यस्ततम चौराहों में से एक भगत सिंह चौक पर 4 फरवरी की शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक विशालकाय पेड़ अचानक गिर पड़ा। इस दुर्घटना में आँचल नामक युवती की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मृतका के परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध करवाई है।

Oplus_16908288

जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार पीड़ित परिवार को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा गया। क्षेत्रीय लेखपाल के माध्यम से यह चेक परिजनों को वितरित किया गया। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।

स्थानीय लोगों ने की सुरक्षा उपायों की मांग

इस हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम व प्रशासन से पुराने और कमजोर हो चुके पेड़ों के निरीक्षण व समय पर देखभाल की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि भगत सिंह चौक जैसे व्यस्त स्थानों पर इस तरह की घटनाएं गंभीर खतरा पैदा कर सकती हैं, इसलिए कमजोर पेड़ों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

प्रशासन ने भी इस दिशा में कदम उठाने का भरोसा दिलाया है और शहरभर में पुराने पेड़ों की स्थिति की समीक्षा करने के लिए एक विशेष टीम गठित करने की योजना बनाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉 अमेरिका से बेवतनों’ की वतन वापसी: क्या सच में हथकड़ी और जंजीरों में जकड़े थे प्रवासी ?

By Aman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *