सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…
रिपोर्ट (अंजू कुमारी)
हरिद्वार | 10 अप्रैल 2026
चारधाम यात्रा 2026 को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए हरिद्वार जिला प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के बाद अब जिला स्तर पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें हर जरूरी सुविधा समय पर उपलब्ध कराई जाए।
सीएम के विजन पर काम, व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश
चारधाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार का लक्ष्य साफ है—यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव देना। इसी के तहत मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी ने जिले के सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखते हुए जिम्मेदारियां तय कर दी हैं।
खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, मिलावटखोरों पर शिकंजा

चारधाम यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं, ऐसे में भोजन की गुणवत्ता और शुद्धता सबसे अहम विषय बन जाता है। जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट और दुकानों में नियमित छापेमारी की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी मिलावट या ओवर रेटिंग न हो। खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा रोडवेज बस स्टैंड, भेल सेक्टर-04 की सब्जी मंडी और पीठ बाजार क्षेत्रों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया।
मोबाइल लैब से मौके पर जांच, कई नमूने फेल

सहायक आयुक्त खाद्य महिमानंद जोशी के नेतृत्व में टीम ने फूड सेफ्टी ऑन व्हील मोबाइल टेस्टिंग वैन के जरिए मौके पर ही खाद्य पदार्थों की जांच की। जांच के दौरान:
- पानी के 5 नमूने
- खाद्य तेल के 2 नमूने
- मसालों के 12 नमूने
कुल 33 खाद्य पदार्थों की जांच की गई। इस दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए: लगभग 3 लीटर खराब तेल मौके पर ही नष्ट कराया गया लेमन सोडा का एक नमूना मिस ब्रांडेड पाया गया (बैच नंबर नहीं) समोसा तलने में इस्तेमाल हो रहा सोयाबीन तेल अधोमानक मिला
बड़ी मात्रा में खराब मसाले और तेल जब्त
जांच में:
- 2.5 किलो धनिया पाउडर
- 12 किलो लाल मिर्च पाउडर
- 12 बोतल खाद्य तेल
अधोमानक पाए गए, जिन्हें तुरंत हटाया गया। इसके अलावा विक्रेताओं को नोटिस जारी कर खाद्य सामग्री के बिल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
पेट्रोल पंपों पर सुविधाओं की जांच

चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए पेट्रोल पंपों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि सभी पेट्रोल पंपों पर:
- पुरुष और महिला शौचालय
- स्वच्छ पेयजल
की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। इसके लिए लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। श्रद्धालुओं को साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध कराने के लिए जिले में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशन में विभिन्न क्षेत्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। नगर निगम, पंचायत और अन्य विभाग मिलकर इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं।

चारधाम यात्रा 2026 को लेकर हरिद्वार प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। खाद्य सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और लगातार निरीक्षण यह संकेत देते हैं कि प्रशासन इस बार यात्रा को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
यह भी पढ़ें–हरिद्वार में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा क्लाउड किचन प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की ओर कदम
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

