सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…👍
हरिद्वार नगर निगम चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। पहले राउंड के नतीजे आ चुके हैं, जिसमें कुल नौ वार्डों के परिणाम घोषित हुए। इन परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छह वार्डों पर जीत दर्ज की, जबकि तीन वार्डों में कांग्रेस का परचम लहराया।
वार्ड वार परिणाम
वार्ड नंबर 1: भाजपा के आकाश भाटी ने 400 वोटों से जीत हासिल की।
वार्ड नंबर 2: भाजपा की सुनीता देवी विजयी रहीं।
वार्ड नंबर 3: भाजपा के सूर्यकांत शर्मा ने जीत दर्ज की।वार्ड नंबर 4: कांग्रेस की पहली जीत, महावीर वशिष्ठ पार्षद चुने गए।
वार्ड नंबर 6: भाजपा के सुमित चौधरी विजयी रहे।वार्ड नंबर 7: भाजपा की श्रुति खेवरिया ने जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर 8: कांग्रेस के हिमांशु गुप्ता विजयी।
वार्ड नंबर 9: कांग्रेस के सोहित सेठी ने जीत हासिल की।
अभी तक परिणामों की आधिकारिक घोषणा बाकी है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मतगणना स्थल पर सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर एवं उप जिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान और अजयवीर सिंह ने विशेष पुलिस ब्रीफिंग की। उन्होंने सुनिश्चित किया कि:
1. मतगणना स्थल पर किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश न हो।
2. प्रवेश द्वार पर सभी व्यक्तियों की आईडी जांच की जाए।3. सुरक्षा बल पूरी तत्परता से मुस्तैद रहें।
4. किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
फिलहाल मतगणना जारी है, और अन्य वार्डों के परिणामों का इंतजार है।
यह भी पढ़ें 👉 कांग्रेस ने मतगणना में निष्पक्षता की मांग की, हेरा-फेरी पर दी चेतावनी