रिपोर्टर (सचिन शर्मा)
सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…
हरिद्वार । जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने की। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 38 शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज की गईं। इनमें से 18 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के लिए भेजा गया।
जनसुनवाई के दौरान जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। संबंधित अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की बात सुनी और उपलब्ध जानकारी के आधार पर मामलों की स्थिति की जानकारी ली। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव था, उनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन समस्याओं का समाधान मौके पर संभव नहीं है, उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जनसुनवाई कार्यक्रम में कुल 38 शिकायतें और समस्याएं दर्ज हुईं। अधिकारियों के स्तर पर सुनवाई के बाद 18 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 20 शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया। प्रशासन की ओर से अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। संबंधित विभागों को अपने स्तर पर मामलों की जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने और शिकायतकर्ताओं को समाधान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव, पेयजल,राशन कार्ड आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।
जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता नवोदय नगर गणेश इंक्लेव गली नं 6 के समस्त निवासियों ने पीडब्ल्यूडी के द्वारा गली नं 6 के समीप नाली का निर्माण कराया गया है,नाली ऊपर की तरफ से खुली होने के कारण वाहन घर तक नही लेजा पा रहे है। समस्त गली के वासियों ने नाली को जल्द से जल्द कवर करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति द्वारा मिलन केंद्र एवं शहीद स्मारक के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।
संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेजते हुए उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को कहा गया कि शिकायतों की प्रकृति और विभागीय जिम्मेदारी के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए। ज्ञानलोक कॉलोनी गली नं 10 के समस्त निवासियों ने बगल में काटी गई कालोनी गार्गेडिया एसोसिएट्स के द्वारा अपनी कॉलोनी का गंदा पानी की उचित निकासी न देकर हमारे घरों के पीछे छोड़ दिया है,जिस कारण गंदा पानी हमारे घरों में भर जाता है,इस समस्या को जल्द से जल्द समाधान कराए जाने को लेकर शिकायती पत्र दिया।
दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा हरिद्वार स्थित बौद्ध विहार के पुर्ननिर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।समस्त निवासीगण गली नं 16 कृष्णा नगर रुड़की में स्थित गली नं 16 में अत्यधिक ऊंची सड़क एवं नाली बनाए जाने से गली में बने अधिकतर मकानों में जलभराव होने की आशंका को देखते हुए ,सभी लोगों ने गली एवं सड़क को उचित लेवल में बनाए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी वेदपाल पुत्र चरण सिंह ने गंगाजी के खसरा नंबर 443/12 में जमीन पर अवैध कब्जा हटाने हेतु आवेदन पत्र दिया।प्रार्थी हरेंद्र सिंह ने ग्राम मजाहिंदपुर सतीवाला में नदी का कटाव गांव की ओर बढ़ने के लेकर जल्द तटबंध बनाए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्या दर्ज कराई जा रही है,उनका संबंधित अधिकारी शीर्ष प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करे। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को प्रशासनिक स्तर पर सुनना और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करना है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि नागरिकों से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाए।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर भी जोर
जनसुनवाई के दौरान सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर लंबित शिकायतों को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए। संबंधित अधिकारियों से कहा गया कि पोर्टल पर लंबित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें। बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 216 शिकायतें तथा एल 2 पर 58 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अनिल वर्मा,जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार पंत, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चन्द,जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी, जिला प्रोवेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,उप मुख्य नगर अधिकारी एम के यादव,एलडीएम दिनेश गुप्ता, परियोजना निर्देशक उरेडा वाई एस बिष्ट, सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें – हरिद्वार में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा एक्शन तमंचा-कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार…
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

