ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटियों को गिरफ्तार करती रानीपुर पुलिसरानीपुर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने 4 वारंटियों को गिरफ्तार किया। लगातार दबिश और सख्त कार्रवाई से अपराधियों में खौफ का माहौल बना हुआ है।

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

हरिद्वार। अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस टीमों ने लगातार दबिश देकर चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल बना हुआ है।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस लगातार जनपद और गैर जनपद क्षेत्रों में दबिश देकर न्यायालय से जारी वारंटों की तामील कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियान की सख्ती का असर यह है कि कई आरोपी स्वयं भी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा वारण्टियो के विरूद्ध लगातार जनपद एवं गैर जनपदो में दबिशे देकर ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है, जिससे अपराधियो में खौफ का माहौल है, कुछ अपराधी स्वयं कोर्ट में सरेण्डर भी कर रहे है।

रानीपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत कार्यवाही को जारी रखते हुये दिनांक 06.07.2026 एवं आज 07.07.2026 को भी वाण्टियो की धरपकड हेतु टीमें बनाकर दबिशें दी गयी, जिसमें पुलिस टीमो द्वारा मा0 न्यायालय से जारी निम्न 04 वारण्टियो को उसके मस्कनो से धर दबोचा ।

अभियान में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी, उपनिरीक्षक चरण सिंह, अपर उपनिरीक्षक राकेश कुमार, कांस्टेबल सुरेंद्र, महेन्द्र तोमर एवं कुंवर राणा सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।

हरिद्वार पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि जनपद में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे और आम जनता को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके।

यह भी पढ़ें –दरगाह कलियर में परिवार से बिछड़ा 8 वर्षीय बच्चा, हरिद्वार पुलिस ने तुरंत खोजकर सकुशल मिलाया…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *