हरिद्वार में कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों की समीक्षा करते प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज, अधिकारियों को समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश।हरिद्वार में कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों की समीक्षा करते प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज, अधिकारियों को समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश।

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

रिपोर्टर (सचिन शर्मा)

हरिद्वार । आगामी कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड सरकार ने तैयारियों को अंतिम चरण में पहुंचाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को हरिद्वार स्थित सीसीआर सभागार में जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा अब तक की गई तैयारियों का विस्तृत आकलन किया गया तथा अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा, स्वच्छता, बिजली, पेयजल, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण, आपदा प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट कहा कि कांवड़ यात्रा देश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है और लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, मेयर नगर निगम श्रीमती किरण जैसल, विधायक बीएचईएल रानीपुर आदेश चौहान, ज्वालापुर रवि बहादुर, भगवानपुर श्रीमती ममता राकेश, झबरेड़ा वीरेन्द्र, पिरान कलियर फुरकान अहमद, जिला अध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भाजपा आशु चौधरी, लव शर्मा, दायित्वधारी राज्यमंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि , राज्यमंत्री नितिन गौतम , दायित्वधारी सदस्य मनोज कुमार गौतम , नगर आयुक्त नंदन कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार, जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, सचिव एचआरडीए प्रत्यूष सिंह, सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

हरिद्वार में कांवड़ मेला 2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज।

प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान सहित पड़ोसी राज्यों के प्रशासन एवं पुलिस के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न राज्यों से हरिद्वार पहुंचते हैं। ऐसे में यातायात संचालन, सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन सेवाओं और भीड़ प्रबंधन के लिए संयुक्त कार्ययोजना को समय रहते अंतिम रूप दिया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाओं का पूर्व परीक्षण (ड्राई रन) भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर समय रहते सुधार किए जा सकें। आगामी कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत हरिद्वार जनपद के प्रभारी मंत्री श्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को सीसीआर सभागार में अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक लेकर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कांवड़ यात्रा के संचालन के लिए तैयार की गई कार्ययोजना पर विभागवार चर्चा करते हुए प्रभारी मंत्री ने सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि वर्तमान में चार धाम यात्रा सुगम एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है 2 जुलाई तक चारधाम एवं हेमकुंड साहिब सहित 42 लाख 72 हजार 40 तीर्थयात्रियों ने चारों धामों में एवं हेमकुंड साहिब के दर्शन कर लिए जिसमें यमुनोत्री धाम में 6 लाख 30 हजार 5 सौ 76, गंगोत्री धाम में 6 लाख 76 हजार 09 सौ 02, केदारनाथ धाम में 13 लाख 81 हजार 01 सौ 07, बद्रीनाथ धाम में 14 लाख 14 हजार 06 सौ 39 तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर लिए हैं तथा हेमकुंड साहिब में 1लाख 68 हजार 08 सौ 25 तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर लिए हैं।

कांवड़ मेला 2026 तैयारी समीक्षा बैठक

प्रभारी मंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से पुष्पवर्षा की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और अपनी तैयारियों को समय से पूरा करें। उन्होंने यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, डायवर्जन योजना और भीड़ नियंत्रण के लिए तैयार की गई कार्ययोजना का ड्राई रन कराने के निर्देश दिए, ताकि वास्तविक संचालन के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई न आए। बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करते हुए बताया कि सभी विभाग निर्धारित समयसीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने के लिए समन्वित रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड की ‘अतिथि देवो भवः’ परंपरा का प्रतीक होगा और श्रद्धालुओं के प्रति सम्मान एवं स्वागत का संदेश देगा।

आयुक्त गढ़वाल मण्डल आनंद स्वरूप ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कावड़ यात्रा को सुव्यवस्तित ढंग से संचालित करने के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जो भी कार्य एवं व्यवस्थाएं किए जाने की जानी उन्हें उन्हें प्रेरित गति से की कर लें जिस की कावड़ यात्रा को शुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सके

हरिद्वार में कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों की समीक्षा करते प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज, अधिकारियों को समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश।
  • यमुनोत्री धाम: 6,30,576 श्रद्धालु
  • गंगोत्री धाम: 6,76,902 श्रद्धालु
  • केदारनाथ धाम: 13,81,107 श्रद्धालु
  • बद्रीनाथ धाम: 14,14,639 श्रद्धालु
  • हेमकुंड साहिब: 1,68,825 श्रद्धालु
  • उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य चारधाम यात्रा की तरह कांवड़ मेला-2026 को भी सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल बनाना है।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, मेयर किरण जैसल, विधायक आदेश चौहान, रवि बहादुर, ममता राकेश, वीरेंद्र, फुरकान अहमद, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, नगर आयुक्त नंदन कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासन का कहना है कि कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य कर रहे हैं तथा प्रत्येक व्यवस्था को समय पर अंतिम रूप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें कुंभ मेला-2027 मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *