सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…
हरिद्वार। जनपद में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के बीएचईएल इलाके में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जों को हटाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीएचईएल सेक्टर-1 में लंबे समय से कुछ लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था। इसको लेकर प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने कार्रवाई की योजना बनाई।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान बुलडोजर की मदद से अवैध रूप से बनाए गए ढांचों को हटाया गया और जमीन को कब्जे से मुक्त कराया गया।
अभियान के दौरान क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था या विरोध की स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासन ने शांतिपूर्ण तरीके से पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।
अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में स्पष्ट संदेश गया है कि अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ अब सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और कानून का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें–ज्वालापुर पुलिस का एक्शन, वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार…
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

