हरिद्वार ज्वालापुर पुलिस द्वारा वारंटी आरोपी को गिरफ्तार करते हुएहरिद्वार ज्वालापुर पुलिस द्वारा वारंटी आरोपी को गिरफ्तार करते हुए

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 30 मार्च 2026 को एसएसपी हरिद्वार द्वारा वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंट की तामील करते हुए एक आरोपी को धर दबोचा।

गिरफ्तार वारंटी की पहचान महीपाल सिंह पुत्र लल्ला राम, निवासी सेक्टर-1 बीएचईएल, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ परिवाद संख्या 2041/2025 के तहत धारा 138 एनआई एक्ट में मामला दर्ज है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक समीप पाण्डेय, कांस्टेबल महावीर सिंह और कांस्टेबल कर्म सिंह चौहान की टीम शामिल रही।

हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वारंटियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने वाले आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ेंहरिद्वार में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई 24 पव्वे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *