सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…
रिपोर्टर (सचिन शर्मा)
गुमशुदगी से मर्डर मिस्ट्री तक हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता
हरिद्वार।
कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में घटित एक दिल दहला देने वाली वारदात का हरिद्वार पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर खुलासा कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। शुरुआत में यह मामला गुमशुदगी का प्रतीत हो रहा था, लेकिन गहन जांच के बाद यह ब्लाइंड मर्डर केस निकला, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। एसएसपी हरिद्वार के कुशल नेतृत्व में रानीपुर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अयान उर्फ सुन्नत को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी बिलाल अभी फरार है।
दिनांक 04 फरवरी 2026 को थाना रानीपुर में रामआसरे पुत्र नाथूराम, निवासी विष्णुलोक कॉलोनी, रानीपुर ने अपने दिव्यांग पुत्र मनीष (38 वर्ष) की गुमशुदगी की सूचना दी। मनीष दोनों पैरों से विकलांग था और ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार मनीष 01 फरवरी 2026 से लापता था। इस सूचना के आधार पर थाना रानीपुर में गुमशुदगी क्रमांक 06/26 दर्ज की गई और पुलिस ने तलाश शुरू की।
जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच
गुमशुदा की तलाश के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिला कि मनीष का मोबाइल फोन अंतिम बार पांवधोई मोहल्ला, ज्वालापुर निवासी अयान उर्फ सुन्नत के पास देखा गया था। बताया गया कि अयान ने बैरियर नंबर-05 के पास कॉल करने के बहाने मोबाइल लिया और फिर मौके से फरार हो गया। इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया गया, जिससे पुलिस को शक और गहरा गया। लगातार दबिश और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर पुलिस टीम ने 06 फरवरी 2026 को BHEL स्टेडियम के पास से अयान उर्फ सुन्नत को हिरासत में लिया। उसकी तलाशी लेने पर मृतक मनीष का मोबाइल फोन बरामद हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने जो खुलासा किया, उसने पुलिस और आमजन दोनों को झकझोर दिया।
मोबाइल बना मौत की वजह
आरोपी अयान ने स्वीकार किया कि उसने विष्णुलोक कॉलोनी जाने वाले कच्चे रास्ते के पास मनीष से कॉल करने के बहाने मोबाइल छीना था और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया था। बाद में उसने मोबाइल स्विच ऑफ कर सिम तोड़ दी। जब मनीष ने साहस दिखाते हुए आरोपी के घर जाकर मोबाइल वापस मांगा और पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी, तो अयान घबरा गया।
डर के मारे अयान ने अपने साथी बिलाल, जो हाल ही में जेल से छूटा था, के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। दोनों ने मनीष को शराब पीने के बहाने BHEL क्षेत्र की झाड़ियों में बुलाया। वहां विवाद होने पर बिलाल ने मनीष को पकड़ लिया और अयान ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने शव को प्लास्टिक के कट्टे में भरकर सुपरवाइजर हॉस्टल, BHEL के पास झाड़ियों में फेंक दिया। मृतक का ई-रिक्शा लावारिस हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए।
शव बरामद, धाराओं में तरमीम
पुलिस ने अयान की निशानदेही पर मृतक मनीष का शव बरामद कर लिया। इसके बाद गुमशुदगी के मुकदमे को धारा 103(1), 303(2), 238, 61(2) BNS में तरमीम कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
नाम: अयान उर्फ सुन्नत
पिता का नाम: मेहराज
निवासी: कुत्तीमार गली, ईदगाह रोड, मोहल्ला पांवधोई, कोतवाली ज्वालापुर
उम्र: 20 वर्ष
इस सफल खुलासे में शामिल पुलिस टीम:
- आशुतोष राणा – प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर
- व0उ0नि0 नितिन चौहान
- उ0नि0 विकास रावत – चौकी प्रभारी गैस प्लांट
- उ0नि0 मंदीप सिंह
- कांस्टेबल दीप गौड
- कांस्टेबल सुमन डोभाल
- कांस्टेबल रविंद्र बिष्ट
- कांस्टेबल अजीतराज
यह भी पढ़ें– हरिद्वार गंगनहर कोतवाली ने फरार वारंटी को मुरादाबाद से किया गिरफ्तार…
उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं
यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

