हरिद्वार में दिसंबर 2025 की अपराध गोष्ठी की अध्यक्षता करतीं एसपी जीआरपी अरुणा भरती”हरिद्वार में दिसंबर 2025 की अपराध गोष्ठी की अध्यक्षता करतीं एसपी जीआरपी अरुणा भरती”

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…

हरिद्वार में रेलवे क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जीआरपी सुश्री अरुणा भरती द्वारा दिसंबर 2025 माह की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अपराध समीक्षा के साथ-साथ पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया और आने वाले समय के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए।

आज दिनांक 05 जनवरी 2026 को पुलिस कार्यालय जीआरपी के सभागार में पुलिस अधीक्षक जीआरपी सुश्री अरुणा भरती की अध्यक्षता में माह दिसंबर-2025 की अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत पुलिस लाइन में नियुक्त कांस्टेबल आर्मर हिमांशु चौहान को उनके सराहनीय कार्यों के लिए “इम्प्लॉयी ऑफ द मंथ” घोषित करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने के साथ हुई। इसके पश्चात जीआरपी से स्थानांतरण पर जाने वाली उप निरीक्षक (एम) मंजू तोमर एवं उप निरीक्षक (एम) हेमा पाण्डेय को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। इसके अलावा जीआरपी में कार्यरत समस्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ट्रैक सूट और कंबल प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा।

अपराध समीक्षा और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

अपराध गोष्ठी के दौरान एसपी जीआरपी द्वारा विभिन्न अपराध शीर्षकों एवं प्रशासनिक बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई। उन्होंने सभी थाना और शाखा प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि रेलवे क्षेत्र में अपराध नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

पुलिस कार्यालय जीआरपी के सभागार में आयोजित अपराध गोष्ठी के दौरान एसपी जीआरपी अरुणा भरती और उपस्थित अधिकारी

एसपी जीआरपी ने थानों में उपलब्ध क्राइम किट बॉक्स, फिंगर प्रिंट किट और डी.डी. किट के प्रभावी उपयोग हेतु सभी कार्मिकों को प्रशिक्षण दिए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी थाना एवं शाखा प्रभारियों को अपने-अपने कार्मिकों का मासिक सम्मेलन आयोजित कर उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने को कहा गया। ई-बीट सिस्टम को लागू करने और सीसीटीएनएस के सभी आई.आई.एफ. फॉर्म समय से अपडेट रखने के निर्देश भी दिए गए, ताकि अपराध रिकॉर्ड और डेटा प्रबंधन में कोई कमी न रहे।

ऑपरेशन स्माइल और सीमावर्ती समन्वय

पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित दो माह के “ऑपरेशन स्माइल” अभियान में प्रगति लाने के लिए प्रभारी को विशेष निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सीमावर्ती जीआरपी एवं आरपीएफ के साथ प्रत्येक माह समन्वय गोष्ठी आयोजित करने पर जोर दिया गया, जिससे संयुक्त कार्रवाई के माध्यम से अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सके। वर्ष 2025 की लंबित विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही सम्मन, वारंट और कुर्की की तामील समयबद्ध ढंग से कराने पर विशेष बल दिया गया। निरोधात्मक कार्रवाई जैसे पुलिस एक्ट, एमवी एक्ट, आबकारी एक्ट और कोटपा एक्ट के तहत अधिक से अधिक प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

महिला अपराधों को लेकर एसपी जीआरपी ने गंभीर रुख अपनाते हुए प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क पर 24×7 कम से कम एक महिला कर्मी की तैनाती अनिवार्य करने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को त्वरित और संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराना है।

रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था

रेलवे स्टेशनों एवं रेलवे ट्रैक पर अज्ञात शव मिलने की स्थिति में तत्काल नियमानुसार शिनाख्त, अभिलेखीकरण और सूचना उच्चाधिकारियों को भेजने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही प्लेटफार्मों पर अवैध रूप से घूमने वाले भिखारियों का सत्यापन अभियान चलाकर उसका रिकॉर्ड संधारित करने को कहा गया। हेल्पलाइन नंबर 112, 139 और 1930 का रेलवे स्टेशनों पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। रेलवे स्टेशनों पर फोन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

हरिद्वार में दिसंबर 2025 की अपराध गोष्ठी की अध्यक्षता करतीं एसपी जीआरपी अरुणा भरती”

पत्थरबाजी और चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण

रेलवे सुरक्षा बल के साथ समन्वय स्थापित कर पत्थरबाजी वाले स्थानों को चिन्हित करने, वहां जागरूकता अभियान चलाने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही ट्रेनों में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पूर्व में सक्रिय गैंगों का सत्यापन और सुनसान रेलवे ट्रैकों पर नियमित पेट्रोलिंग के निर्देश जारी किए गए। एसपी जीआरपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी घटना से संबंधित सूचना का जीडी में अनिवार्य रूप से इंद्राज किया जाए और थाने के सभी अभिलेख समय-समय पर अपडेट रखे जाएं। मासिक अपराध गोष्ठी के अंत में लंबित अभियोगों को लेकर थाना प्रभारियों का ओ.आर. लिया गया और शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। दिसंबर 2025 की अपराध गोष्ठी में एसपी जीआरपी अरुणा भरती द्वारा दिए गए निर्देश रेलवे सुरक्षा, महिला अपराध नियंत्रण और तकनीकी सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। यदि इन निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन होता है, तो रेलवे क्षेत्र में अपराधों पर लगाम लगाने में निश्चित रूप से मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें लक्सर ब्लॉक में स्वरोजगार को मिली नई रफ्तार दोनापत्तल व पेपर कप निर्माण इकाई का शुभारंभ…

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं

 यहां क्लिक करें एक और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 7060131584 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।”

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *