संविधान दिवस पर हरिद्वार में शपथ ग्रहण, जिलाधिकारी ने दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथसंविधान की उद्देशिका की शपथ

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़…👍

हरिद्वार, 26 नवंबर। संविधान दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संविधान दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखना और संविधान के प्रति निष्ठा को दर्शाना है।

जिलाधिकारी ने कहा कि भारतीय संविधान हमें लोकतंत्र, पंथनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों की याद दिलाता है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे संविधान में निहित भावनाओं का सम्मान करें और अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों का पालन करें।

उन्होंने यह भी बताया कि 26 नवंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने औपचारिक रूप से संविधान को अपनाया था, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया।

यह दिन हमारे लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि इसी दिन भारत ने स्वतंत्र अस्तित्व की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया और खुद को एक संप्रभु गणराज्य के रूप में स्थापित किया।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह, लक्ष्मीराज चौहान, मुख्य व्यक्तिगत अधिकारी सुदेश कुमार सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संविधान दिवस के इस आयोजन ने सभी को संविधान के मूल्यों के प्रति जागरूक रहने और अपने कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा दी।

यह भी पढ़ें 👉सनसनीखेज हत्याकांड: बुजुर्ग की हत्या कर शव के किए टुकड़े, पुलिस ने इनामी दंपत्ति को किया गिरफ्तार…

By ATHAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *