जिलाधिकारी उदयराज सिंह हुए सेवानिवृत्तसेवानिवृत्त
Listen to this article

सबसे सटीक ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ 👍

रूद्रपुर, जिलाधिकारी उदयराज सिंह के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। ओसी कलेक्ट्रेट गौरव पांडेय ने वर्ष 1997 में उ.प्र. प्रांतीय सिविल सेवा के माध्यम से सेवा में आने से वर्तमान में जिलाधिकारी के पद पर किये गये कार्यों का सम्पूर्ण विवरण दिया। उन्होंने बताया कि श्री सिंह पहले ऐसे IAS हैं, जिन्हें 3 माह का सेवा विस्तार मिला।

विदाई समारोह में जनपद के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह व शॉल आदि भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि मुझे बहुत खुशी व संतुष्टि है कि आप सभी के प्रयासों व मेहनत से मैं इस जनपद में बेहतर कार्य कर सका।

उन्होंने कहा कि आपके अच्छे प्रदर्शन व फीडबैक के बदौलत ही शासन द्वारा मुझे सेवा विस्तार देने का निर्णय लिया गया। उन्होंने सभी को धन्यवाद करते हुए कहा कि जनता के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उपजिलाधिकारियों व कर्मचारियों ने मेरा भरपूर साथ दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि गरीब, किसान व जनता के हितों में कार्य करते हुए उनका उत्थान करना ही उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि ऊधम सिंह नगर का विकास प्रदेश के भविष्य से जुड़ा है, कृषि, उद्योग व रोजगार के साथ ही पर्यटन व सांस्कृतिक विकास के क्षेत्र में कार्य करते रहने की आवश्कता है। विदाई समारोह में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने जिलाधिकारी द्वारा किये गए सभी कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जिलाधिकारी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में इस जनपद की दशा, दिशा व गति को बल मिला है।

उन्होंने बताया कि कृषि, लैंड रिफॉर्म, पर्यावरण एवं स्वच्छता आदि सभी क्षेत्रों में जिलाधिकारी द्वारा उत्कृष्ट कार्यों की बदौलत यह जनपद बीस सूत्रीय कार्यक्रम में न सिर्फ पहले स्थान पर आया बल्कि लगातार प्रथम स्थान पर बना हुआ है। उन्होंने बताया कि आकांक्षी जनपद कार्यक्रम में भी जिलाधिकारी महोदय के नेतृत्व में बेहतर कार्य किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए सभी की ओर से जिलाधिकारी को अग्रिम भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप

में जिलाधिकारी के भाई प्रोफेसर संघसेन सिंह भी समारोह में शामिल हुए। विदाई एवं सम्मान समारोह में जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, वीसी प्राधिकरण जय किशन, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, पंकज उपाध्याय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज शर्मा, नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, विवेक राय, संयुक्त मजिस्ट्रेट गदरपुर आसिमा गोयल, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, मुख्य कोषाधिकारी डॉ. पंकज शुक्ल, उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, कौस्तुभ मिश्र, अभय प्रताप सिंह, गौरव चटवाल, राकेश तिवारी, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी, किसान संगठन, सिडकुल एसोसिएशन व कलेक्ट्रेट कर्मचारी, आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉हरिद्वार पुलिस का अभियान: टिबड़ी चौपाल में नशा और साइबर अपराध पर जागरूकता

उत्तराखंड की सभी ताज़ा और महत्वपूर्ण ख़बरों के लिए ✨ ज्वालापुर टाइम्स न्यूज़ ✨ के📢 WHATSAPP GROUP से जुड़ें और अपडेट सबसे पहले पाएं!

👉 यहां क्लिक करें और हर अपडेट आपकी उंगलियों पर!

By Aman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *